ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / news / दाऊद इब्राहिम को जहर देने के दावों के बीच X पर ट्रैंड कर...

दाऊद इब्राहिम को जहर देने के दावों के बीच X पर ट्रैंड कर रहा #internetdown, यूजर्स बोले- 72 हूरें बुला रही हैं..

18-Dec-2023 12:32 PM

By First Bihar

DESK: भारत का जानी दुश्मन अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान की अस्पताल में अंतिम सांसें गिन रहा है। दावा किया जा रहा है कि दाउद को जहर दिया गया है। हालत बिगड़ने के बाद उसे कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दाऊद को जहर देने की खबर जैसे ही आई इसको लेकर पूरे देश में हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।


दरअसल, भारत में गैरकानूनी गतिविधियों का अंजाम देने वाला इंडिया का वांटेड अपराधी दाऊद पिछले 30 साल से पाकिस्तान में छिपकर बैठा है। पाकिस्तान के कराची में बैठकर वह दुनियाभर में अपना गैरकानूनी कारोबार चला रहा है। 1993 के मुंबई बम धमाको के आरोपी दाऊद इब्राहिम को अमेरिका ने भी उसे आतंकी घोषित कर रखा है। वह मुंबई ब्लास्ट के बाद भारत से फरार हो गया था और उस वक्त से पाकिस्तान के कराची में रहा है।


सोमवार को खबर आई कि दाउद की हालत खराब है और उसे कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि उसे जहर दिया गया है। उसे तेज बुखार है और उल्टियां हो रही हैं। सोशल मीडिया पर दाउद के बीमार होने की खबर फैलते ही यूजर्स तरह तरह के मीम बनाकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया है। 'एक्स' पर दाऊद इब्राहीम को लेकर मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान में #internetdown ट्रेंड कर रहा है।


एक्स पर एक यूजर ने लिखा कि दाऊद इब्राहिम को जहर दे दिया गया है जो कि पाकिस्तान के कराची हॉस्पिटल में भर्ती हैं। ये जानने के बाद इंडियन्स का रिएक्शन कुछ ऐसा होगा- '72 हूरें बुला रही हैं....'। वहीं एक दूसरे यूजर ने दाऊद की तुलना सूर्यवंशम में हीरा ठाकुर कैरेक्टर से की, जिसे फिल्म में जहर दिया गया था। इसके साथ ही यूजर्स तरह तरह के मीम्स बनाकर वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं।


news image