ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान Patna traffic : पटना में जाम से मिलेगी राहत: ट्रैफिक पुलिस का नया मास्टरप्लान, यू-टर्न और कट होंगे बंद Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी

दशानन की जगह पति का पुतला दहन, पत्नी बोली..रावण है मेरा हसबैंड

दशानन की जगह पति का पुतला दहन, पत्नी बोली..रावण है मेरा हसबैंड

13-Oct-2024 08:06 PM

By First Bihar

DESK: विजयादशमी के मौके पर एक पत्नी ने दशानन की जगह अपने पति का ही पुतला फूंक दिया। साथ में मेघनाद और कुम्भकर्म के पुतले में ससुरालवालों का फोटो लगाकर उसका भी दहन कर दिया। महिला ने कहा कि मेरा पति रावण है। 


यह अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का है जहां प्रियंका नामक महिला ने रावण दहन की जगह अपने पति के पुतले को फूंक डाला। वही सास, ससुर और ननद की तस्वीर लगाकर पुतले का भी दहन कर दिया। दरअसल 14 साल पहले प्रियंका की शादी संजव दीक्षित से हुई थी। संजीव का अफेयर किसी दूसरी लड़की के साथ था। शादी के बाद से वो पत्नी प्रियंका को छोड़ पुष्पांजलि के साथ रिलेशन में रहने लगा। इसमें संजय का परिवार भी साथ दे रहा है। 


जब इस बात की जानकारी पत्नी को हुई तो उसने विरोध किया लेकिन संजय पर कोई असर नहीं पड़ा। पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होने लगा। पति से तंग आकर शादी के तीन साल बाद दोने अलग हो गये। शादी के सालभर बाद वो पत्नी को छोड़कर मुंबई चला गया। वहां तलाकशुदा महिला पुष्पांजलि के साथ रिलेशन में रहने लगा। पुष्पांजलि दो बेटियों की मां है। प्रियंका ने बताया कि पुष्पांजलि उनकी ननद की सहेली है। 


2016 में संजय ने तलाक के लिए कोर्ट में केस दर्ज कराया था जिसे 2020 में खारिज करते हुए कोर्ट ने साथ रहने का निर्देश दिया। लेकिन पति संजय ने कोर्ट के फैसले को मानने से इनकार कर दिया। पिछले 14 साल से वो अकेली रह रही है और दर बदर भटक रही है। पति और ससुरालवालों की करतूत से परेशान होकर प्रियंका ने विजयदशमी के दिन पति के घर के सामने ही रावण वध किया। रावण, मेघनाद और कुम्भकर्ण का पुतला लेकर वो पति के घर से पास पहुंची और रावण के पुतले में पति का फोटो लगाया और बाकी पुतलों में ससुराल वालों का फोटो लगाकर आग लगा दिया। प्रियंका के इस कदम की चर्चा पूरे इलाके में जोरशोर से हो रही है।