ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद

Home / news / दस लाख तमंचे खरीदकर अपने गुर्गों में बांटेंगे तेजस्वी प्रसाद यादव, BJP नेता...

दस लाख तमंचे खरीदकर अपने गुर्गों में बांटेंगे तेजस्वी प्रसाद यादव, BJP नेता देवेंद्र फडणवीस का RJD पर बड़ा हमला

28-Sep-2020 05:19 PM

PATNA: सरकार बनने पर कैबिनेट की पहली बैठक में दस लाख नौकरी देने के तेजस्वी प्रसाद यादव के एलान पर बीजेपी ने बड़ा हमला बोला है. बीजेपी के चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि तेजस्वी प्रसाद यादव अगर मुख्यमंत्री बन गये तो बिहार में दस लाख तमंचे बांटेंगे. फडणवीस ने कहा कि तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके गुर्गे अभी से ही बिहार में लूटपाट की तैयारी करने में लग गये हैं.


10 लाख तमंचे खरीदेंगे तेजस्वी

देवेंद्र फडणवीस बीजेपी के युवा संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्होंने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आरजेडी की सरकार बन गयी तो तेजस्वी यादव पहली ही कैबिनेट में 10 लाख तमंचा खरीदने का ऑर्डर देंगे. उन्हीं तमंचों को वे अपने गुर्गों-मुर्गों में बांटेंगे. इसके बाद राजद के गुंडे किडनैपिंग और लूट पाट का धंधा शुरू कर देंगे. 


फडणवीस ने कहा कि बिहार के लोग आरजेडी के 15 सालों के कार्यकाल को भूले नहीं है. फिर से उसी दौर को लाने की कोशिश की जा रही है. जब रोड पर लोगों को निकलना मुश्किल हो जाये. बिहार की महिलायें घर से बाहर नहीं निकलें. तेजस्वी यादव उसी राज को वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन जनता उनकी कोशिशों को बेनकाब कर देगी. बीजेपी के इस कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या भी मौजूद थे. तेजस्वी सूर्या ने भी आरजेडी पर तीखा हमला बोला.