1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
24-Nov-2023 02:55 PM
By Dheeraj Kumar
JAMUI: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां दारोगा प्रभात रंजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी कृष्णा रविदास ने शुक्रवार को जमुई की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दारोगा की ट्रैक्टर से रौंद कर जान लेने के बाद से मुख्य आरोपी कृष्णा रविदास लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था लेकिन पुलिस के लगातार दबिश देने के बाद आखिरकार उसने कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया।
दरअसल, 14 नवंबर की सुबह जमुई में अवैध बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को पकड़ने गए दारोगा प्रभात रंजन और उनकी टीम को बालू माफिया के ट्रैक्टर चालक कृष्णा रविदास ने रौंद डाला था। जिससे गंभीर रूप से घायल दारोगा प्रभात रंजन की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि पुलिस का एक अन्य जवान गंभीर रूप घायल हो गया था। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस एक्शन में आई और ट्रैक्टर चालक की तलाश में छापेमारी शुरू की।
इस दौरान गरही थाने की पुलिस टीम नवादा पहुंची थी और महुलियाटांड़ से दो बोलेरो, एक बुलेट के साथ उस ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया, जिससे रौंदकर दारोगा को मौत के घाट उतारा गया था। कौआकोल के महुलियाटांड़ का रहने वाला ट्रैक्टर मालिक कृष्णा रविदास गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था। पुलिस ने कृष्णा रविदास की पत्नी को लिया हिरासत में ले लिया था और उसे पूछताछ के लिए जमुई ले गई थी।पुलिस की लगातार दबिश के बाद शुक्रवार को मुख्य आरोपी कृष्णा रविदास ने कोर्ट में पहुंचकर सरेंडर कर दिया।