Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
12-Oct-2020 01:48 PM
PATNA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल थाने के अंदर दारोगा और उसकी प्रेमिका की शादी रचाने का मामला सामने आया है. दोनों कई सालों से एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी रचाना चाहते थे. लेकिन दारोगा के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. आखरिकार थाने में ही दोनों की शादी हो गई. आइये जानते हैं कि आखिर कैसे और किन परिस्थितियों में हुई इनकी शादी...
मामला बिहार के बांका जिले का है. जहां अमरपुर थाना में पोस्टेड दारोगा छोटू कुमार किसी लड़की के साथ कई सालों से रिलेशनशिप में था. दोनों एक दूसरे का साथ सात जन्म के लिए निभाना चाहते थें. लड़की ने इसके बारे में दारोगा के घरवालों से भी बातचीत की लेकिन एसआई के परिजनों ने कहा कि ये शादी नहीं हो सकती है और दारोगा की शादी के लिए कहीं दूसरी जगह लड़की ढूंढने लगे.
दारोगा छोटू कुमार के घरवालों ने जब शादी से इंकार कर दिया तो उसकी प्रेमिका बांका जिले के एसपी के पास इसकी शिकायत लेकर पहुंच गई कि जिस दारोगा से वह प्यार करती है, उसके घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं. मामले की जानकारी मिलते ही एसपी ने पूछताछ कर दोनों से शादी के बारे में पूछा और फिर मरपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली की मंदिर में ही वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दोनों की शादी करा दी. बताया जा रहा है कि दारोगा छोटू कुमार शेखपुरा के रहने वाले हैं और उनकी प्रेमिका भी शेखपुरा की ही रहने वाली है.
दारोगा और उनकी प्रेमिका की शादी के गवाह पुलिस इंस्पेक्टर वकील प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय, दारोगा विजय शंकर सिंह, राजेश सिंह सहित थाना में पदस्थापित अन्य दारोगा और चौकीदार भी बने. इस शादी के बाद थाना परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा. थाने में ही दारोगा की शादी होने के बाद दोस्तों और साथी पुलिसकर्मियों के बीच मिठाई भी बांटी गई.