पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश
21-Nov-2019 04:38 PM
DESK : पुलिसवालों के नए-नए कारनामें आये दिन सामने आते रहते हैं. दबंग दारोगा से जुड़ा हुआ ऐसा ही एक नया कारनामा सामने आया है. जो खबर सामने आई है उसमें एक दारोगा डीएसपी को मर्डर की धमकी दे रहा है. दरोगा का कहना है कि या तो जिले में सीओ साहेब रहेंगे या तो वो दारोगा खुद रहेगा. दारोगा का कहना है कि जिले से उसका ट्रांसफर कर दिया जाये नहीं तो डीएसपी को गोली मार देगा.
दरअसल सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिख रहा शख्स यूपी पुलिस का दारोगा है. जो स्थानीय सीओ को पिस्टल से गोली मारने की धमकी दे रहा है. दरोगा सचिन दयाल मूलरूप से मेरठ का रहने वाला है. मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह वह रामपुर ड्यूटी करने कार से जा रहा था. पुलिस लाइन स्थित एसआईएमटी आफिस के पास अचानक उसकी कार बंद हो गई. इसी दौरान पीछे से आ रहे सीओ देवेंद्र यादव की कार उसकी गाड़ी से मामूली रूप से टकरा गई. इसके बाद दरोगा और सीओ आपस में भिड़ गए. डॉ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में तैनात सीओ ने पूरे मामले की रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी.
एसएसपी को रिपोर्ट भेजे जाने से नाराज दारोगा आगबबूला हो उठा. एसपी देहात उदय शंकर सिंह से भी शिकायत की थी. उसने वीडियो बनाकर डीएसपी को मर्डर की धमकी दे डाली. दारोगा ने कहा कि जिले में या तो मैं रहूंगा या फिर सीओ रहेंगे. सीओ पर जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. वीडियो वायरल करना दरोगा को अब महंगा पड़ गया है. आईजी रमित शर्मा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दरोगा को सस्पेंड कर दिया है. दारोगा के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई करने के लिए विभाग को भी निर्देश दिए हैं.