बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
18-Jul-2020 12:22 PM
DESK: अपने कच्छे के लिए दर्जी को अच्छा खासा कपडा देने के बावजूद छोटा कच्छा मिलने से नाराज व्यक्ति टेलर के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने पहुंच गया है. दरअसल कच्छा सिलवाने वाले व्यक्ति ने जब दर्जी की दुकान से लाकर कच्छे को पहनने की कोशिश की तो वह छोटा निकला. परेशान होकर वह थाने जा पहुंचा है और पुलिस से दर्जी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है.
भोपाल में हुआ वाकया
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ये अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. पुलिस भी पेशोपेश में पडी है कि दर्जी के खिलाफ किस धारा में कार्रवाई करे. शिकायत दर्ज कराने पहुंचा शख्स थाने में कच्छा लेकर पहुंचा है और उसने सबूत के तौर पर कच्छे को पेश किया है.
दर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति का नाम कृष्ण कुमार दूबे बताया गया है. पुलिस को दिये गये आवेदन में उसने कहा है कि उसने दर्जी को अपना कच्छा सिलने के लिए पूरे दो मीटर कपड़ा दिया था. फिर भी दर्जी ने उसका कच्छा छोटा सिल दिया है. घर जाकर जब उसने कच्छा को छोटा पाया तो दर्जी से उसे बड़ा करने को कहा. लेकिन दर्जी ने कच्छे को बड़ा करने से इंकार कर दिया.
भोपाल के हबीबगंज थाने की पुलिस परेशान
छोटे-बडे कच्छे के चक्कर में भोपाल की हबीबगंज थाना पुलिस परेशान है. कृष्ण कुमार दूबे नामक शख्स ने 5 नंबर गली में नाले के पास बैठने वाले टेलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वैसे पुलिस ने उसका आवेदन ले लिया है लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.