पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
11-Aug-2024 03:41 PM
By First Bihar
DESK: इनोवा गाड़ी पर सवार होकर शादी समारोह में जा रहे एक परिवार पर मौत ने अपना कहर बरपाया है। उफनती खड्ड में इनोवा गाड़ी तेज धार में बह गई। हादसे के वक्त गाड़ी में 11 लोग सवार थे। गाड़ी पर सवार 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक शख्स लापता है वहीं एक बच्चे को बचा लिया गया है।
दरअसल, देहला गांव निवासी दीपक भाटिया का बेटा सुरजीत अपने सगे संबंधियों के साथ इनोवा गाड़ी पर सवार होकर नवांशहर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। इसी दौरान हिमाचल और पंजाब की सीमा पर स्थित जेजों गांव में एक खड्ड में बारिश के पानी का तेज बहाव हो रहा था। तेज धार के बीच गाड़ी को पार करने की कोशिश करने के दौरान इनोवा गाड़ी तेज बहाव में बह गई।
गाड़ी पर सवार लोगों के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। ग्रामीणों ने एक बच्चे को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बाकी 10 लोग गाड़ी समेत तेज बहाव में बह गए। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि एक शख्स लापता है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया।
अबतक 9 लोगों को शव बरामद हो चुका है जबकि एक की तलाश जारी है। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना पर हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दुख जताया है।