पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
31-Jan-2022 08:08 AM
DESK : उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए. हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे में घायल चार अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया.
जानकारी के मुताबिक, बाबूपुरवा थाना अंतर्गत टाटमिल चौराहे पर एक अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस ने ट्रैफिक बूथ को तोड़ते हुए कई राहगीरों और वाहन चालकों को कुचल दिया. हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल, फरार ड्राइवर की तलाश की जा रही है. वहीं, हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कानपुर लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया है.
हादसे में राहगीर, वाहन सवारों समेत आसपास के कई दुकानों के बाहर मौजूद लोग घायल हुए हैं. पुलिस फिलहाल बस चालक को तलाश और हादसे की वजह की जांच में जुट गई है. पुलिस के अनुसार, अब तक इस हादसे में 6 व्यक्तियों की मौत हुई है. वहीं कई लोग जो घायल हैं, उनका इलाज जारी है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद से कानपुर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. हादसे के बाद से बस ड्राइवर फरार है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. कानपुर पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि स्थानीय पुलिस व उच्चाधिकारीगण मौके पर है, सभी आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.