ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, बस पलटने से 2 दर्जन...

दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, बस पलटने से 2 दर्जन घायल

19-Mar-2022 12:32 PM

DESK : होली के जश्न के बीच एक बुरी खबर कर्नाटक से सामने आ रही है। कर्नाटक में एक बस सड़क हादसे का शिकार हुई है। इस सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों को बेंगलुरु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। रेस्क्यू टीम लगातार घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी हुई है। मरने वालों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है।


यह सड़क हादसा कर्नाटक के तुमकुर जिले में हुआ है। तुमकुर जिले के पावागड़ा के पास से एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने के कारण 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि तकरीबन 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक 8 लोगों की मौत इस सड़क दुर्घटना में हुई है। आपकों बता दें कि पिछले हफ्ते भी कर्नाटक के कलबुर्गी में एक सड़क हादसा हुआ था। इसमें कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि आज मरने वालों की तादाद ज्यादा है।