ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / दरभंगा : तीन लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश मामले में पुलिस सख्त,...

दरभंगा : तीन लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश मामले में पुलिस सख्त, SSP ने न्याय का दिलाया भरोसा

11-Feb-2022 07:18 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के जीएम रोड में गुरुवार की देर रात भू-माफिया द्वारा तीन लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश और घर को बुलडोजर से ढाहने के मामले में की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। शुक्रवार को प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा पीड़ित परिवार को दिया।


इस दौरान पीड़ित परिवार ने प्रभारी एसएसपी को घटना की जानकारी देते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। पूरे मामले पर प्रभारी एसएसपी अशोक कुमार प्रसाद ने बताया कि आरोपी द्वारा पीड़ित का घर तोड़ने और आग लगाने की घटना सामने आई है। उन्होंने बताया कि घटना में झुलसे दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा से पीएमसीएच रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष का बयान ले लिया गया है और इसके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


घटना में झुलसी लड़की निक्की ने बताया कि उसके जमीन और मकान को लेकर मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। बावजूद इसके बुधवार को शिवकुमार झा नामक व्यक्ति बुलडोजर लेकर पहुंचा और घर को तोड़ने की कोशिश की। उन्हों ने जब इसका विरोध किया तो वे पवापस चले गये लेकिन गुरुवार को वे लोग फिर से पहुंच गए और घर को आग लगा दिया। जिसमें निक्की की गर्भवती बहन और भाई बुरी तरह से झुलस गए।


बताते चलें कि गुरुवार की देर शाम आरोपी भू-माफिया ने संजय झा के घर को बुलडोजर से जबरन ढाहने की कोशिश की थी और घर में आग लगा दिया था। जिसमें एक गर्भवती महिला समेत तीन लोग झुलस गए थे। पुलिस को इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है जिसमें कुछ लोग घर को आग लगाते दिख रहे हैं।