BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान
15-May-2021 10:17 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA: DMCH में पप्पू यादव की तबीयत बिगड़ने के बाद मेडिकल बोर्ड ने पप्पू यादव को पटना भेजने की सिफारिश की। मेडिकल जांच के बाद DMCH अधीक्षक डॉ. मणिभूषण शर्मा के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड ने पटना रेफर करने की अनुशंसा कर दी है।
पप्पू यादव की मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया उनकी किडनी में स्टोन है। हार्ट में परेशानी के कारण पैदल चलने से उनका दम फूलता है। लिपिड प्रोफाइल भी बढ़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। इससे पहले पूर्व सांसद पप्पू यादव की एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और इको जांच सरकारी खर्चे पर शहर के एक निजी अस्पताल में कराया गया। जांच रिपोर्ट की समीक्षा के बाद मेडिकल बोर्ड ने यह फैसला लिया।
मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष उमेश चंद्र झा ने बताया कि अब तक उनकी हालत ठीक है लेकिन जो रिपोर्ट सामने आई है उसे देखते हुए बाद में परेशानी बढ़ सकती है। उन्होंने अब तक भोजन नहीं लिया है। उनको भोजन लेने की सलाह दी गई है। अपना अनशन तोड़ते हुए पप्पू यादव ने तत्काल में फल का सेवन किया है। भोजन नहीं करने से उनकी परेशानी आगे बढ़ सकती थी।
फिलहाल उन्हें DMCH के गहन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। चिकित्सक उनके इलाज को लेकर 24 घंटे तैनात हैं प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद उन्हें पटना ले जाया जाएगा। डीएमसीएच में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को पटना ले जाने की तैयारी की जा रही है।