Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
02-Oct-2024 04:01 PM
By First Bihar
DARBHANGA: दरभंगा में मिथिलांचल चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री फेडरेशन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आईजी विकास वैभव शामिल हुए। यह कार्यक्रम छोटे उद्यमी और जो नया स्टार्टअप शुरू करने वाले हैं उनके लिए रखा गया था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास वैभव ने कहा कि बिहार विकसित तभी बनेगा, जब यहां के लोग जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर यहां कैसे उद्योग लगे, कैसे उद्यमिता बढ़े इसके लिए चिंतन करें। मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि भले हमारी सामूहिक यात्रा दीर्घकालिक होगी परंतु साल 2047 तक विकसित भारत में एक ऐसे विकसित बिहार का निर्माण अवश्य करेगी। जिसमें शिक्षा, रोजगार अथवा स्वास्थ्य के लिए किसी को अन्यत्र न जाना पड़े।
शिक्षा, समता और उद्यमिता के लिए बिहार को जागरूक करने को लेकर आईपीएस अधिकारी ने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य अपने बिहार के गौरव के बारे में नई पीढ़ी को बताना है। उन्हें अपने क्षेत्र के गौरवशाली परंपरा को बताते हुए उसकी तरफ अग्रसर करना है। विकास वैभव ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो प्राचीन इतिहास रचा था उसे आत्मसात करने की जरूरत है। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉक्टर मनोज कुमार, चिंटू सिंह, आशीष झा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।