पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
14-Sep-2024 08:56 PM
By First Bihar
DELHI: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट फ्लाइट के पैसेंजर्स ने जमकर हंगामा मचाया। यात्रियों ने स्पाइसजेट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दरअसल स्पाइसजेट ने बोर्डिंग से ठीक 5 मिनट पहले विमान रद्द करने की घोषणा कर दी। यह फ्लाइट दिल्ली से दरभंगा जा रही थी।
स्पाइसजेट की फ्लाइट नं SG 495 के इंतजार में पैसेंजर्स दिल्ली एयरपोर्ट पर बैठे थे कभी यह घोषणा की जाती है कि दिल्ली से दरभंगा जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को किसी कारणवश रद्द किया जाता है। इतना सुनते ही फ्लाइट के इंजतार में बैठे यात्री जिन्हें दरभंगा जाना था वो गुस्सा हो गये और वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग एयरलाइंस कंपनी के स्टाफ से करने लगे।
जब उनकी बातें नहीं सुनी गयी तब लोग एयरपोर्ट परिसर में हंगामा करने लगे और स्पाइसजेट के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हंगामे की सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मी भी मौके पर पहुंच गये और यात्रियों को शांत कराने में जुट गये। विमान को क्यों रद्द किया गया इसकी जानकारी स्पाइसजेट कंपनी के स्टाफ को भी नहीं थी। पैसेंजर्स को किसी भी तरह की शिकायत कंपनी के इमेल आईडी पर मेल करने को वो कहते दिखे।
दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट फ्लाइट के पैसेंजर्स ने किया हंगामा, बोर्डिंग से ठीक 5 मिनट पहले विमान रद्द, फ्लाइट नं SG 495 इंतजार कर रहे पैसेंजर्स ने किया हंगामा#Darbhanga #spicejet @SanjayJhaBihar #Bihar #Biharnews pic.twitter.com/4D6BjFWwxq
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 14, 2024