मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
25-Nov-2021 09:31 PM
PATNA: बिहार राज्य खुदरा उर्वरक बीज कीटनाशी संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने ससमय डीएपी उचित मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग की है। डीएपी की अनुउपलब्धता को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार, बिहार सरकार और कृषि मंत्रालय को ट्वीट कर समय रहते DAP उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
रबी में बिहार में मक्का की बुआई चरम पर है। कैश क्रॉप कहे जाने वाले मक्का के फसल इस बार डीएपी के अनुउपलब्धता के कारण बर्बादी के कगार पर है। इस बार डीएपी की समुचित सप्लाई नहीं होने के कारण बिहार में मक्का और गेहूं की फसल पर ग्रहण लग गया है। बिहार राज्य खुदरा उर्बरक बीज कीटनाशी संघ के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने डीएपी की अनुउपलब्धता को देखते हुए बिहार सरकार, केंद्र सरकार, कृषि मंत्रालय को ट्वीट कर समय रहते डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही बिहार में डीएपी उपलब्ध नही कराया गया तो पूर्णियां प्रमंडल सहित बिहार के मक्का किसान बर्बाद हो जाएंगे। सभी जगह मक्का और गेंहू की बोआई का समय हो गया है। मगर डीएपी किसी बाजार में नही है। रोजाना किसान डीएपी के लिए भटक रहे है लेकिन खाली हाथ वापस आ रहे है। निरंजन कुशवाहा ने भारत सरकार के कृषि मंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री से ससमय DAP उचित मात्रा में उपलब्ध कराने की मांग की है ।
निरंजन कुशवाहा ने ट्विटर पर यह लिखा है कि " बिहार में मक्का कैश क्रॉप है, डीएपी की अनुपलब्धता के कारण मक्का, गेहू की खेती प्रभावित हो रहा है। किसानों को बचाने के लिए सरकार से मांग है कि समय रहते उचित मात्रा में डीएपी उपलब्ध कराया जाए।"