नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर Instagram पर लाइव आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को लिखा 'I Miss You', पापा से कहा 'माफ करना'…
02-Nov-2020 11:02 AM
PATNA : हम प्रवक्ता दानिश रिजवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख रामविलास पासवान के निधन की न्यायिक जांच की मांग की है. दानिश रिजवान ने पत्र में लिखा है कि तत्कालीन केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन में चिराग पासवान की संलिप्तता की जांच की जाए.
दानिश रिजवान ने पत्र में लिखा है कि देश के बडे दलित नेता कुछ दिन पहले हम सब को छोड़कर कुछ दिन पहले स्वर्ग सिधार गए, उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. लेकिन लोग जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान उनके निधन के ही दूसरे दिन शूटिंग कराते और हंसते नजर आ रहे हैं.
इतना ही नहीं कट टू कट शूटिंग की भी बात करते रहे. जिसके बाद अब स्व. रामविलास पासवान जी के प्रशंसकों के बीच संदेह उत्पन्न हो गया है. जिसके बाद अब चिराग पासवान कटघरे में खड़े हो गए हैं. अस्पताल पर सवाल उठाते हुए दानिश रिजवान ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री के भर्ती होने के बाद भी आखिर किसके कहने पर अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया.

किसके कहने पर अस्पताल ने सिर्फ तीन लोगों को मिलने की इजाजत दी. इसके अलावे भी कई तरह के सवाल हैं जो लोगों के मन में खड़ा हो रहे हैं. इसे लेकर रामविलास पासवान जी के निधन की न्यायिक जांच की जाए.