ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
24-Dec-2022 01:53 PM
SIWAN : बिहार के सीवान से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक ऑर्केस्ट्रा संचालक ने ऊपर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया गया है।आर्केस्टा संचालक पर यह आरोप एक किन्नर ने लगाया है। उसने कहा है कि, उसे प्रोग्राम करने के बहाने बुलाकर उसका यौन उत्पीड़न किया गया। इतना ही नहीं, इसके बैंक खाते से पैसे भी निकाल लिए गए हैं।
बताया जा रहा है कि, यह मामला सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के नेरुआ बाजार का है। जहां पीड़िता की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय किन्नर के रूप में हुई है। इसने आरोप लगाया है कि, प्रोग्राम के बहाने शैलेश यादव ने उसे बुलाया और फिर उसके साथ गंदा काम किया। साथ ही अपने दांत से उसके शरीर के कई अंगों में काटा। इतना ही नहीं, ऑर्केस्ट्रा संचालक शैलेश यादव ने किन्नर के अकाउंट से 1.5 लाख रुपए मभी निकाल लिया।
पीड़िता ने बताया कि, वह नेरूआ बाजार इलाके के पायल म्यूजिकल ग्रुप ऑर्केस्ट्रा में डांसर का काम करती है। ऑर्केस्ट्रा संचालक शैलेश यादव उसे रुपए देकर ऑर्केस्ट्रा में डांस करवाता था। 2 दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान उसे डांस करने के लिए बुलाया गया। जब वह पहुंची तो ऑर्केस्ट्रा संचालक के द्वारा प्रोग्राम के बहाने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ यौन शोषण किया गया। इसके बाद उसका आधार नंबर लेकर गलत तरीके से अंगूठा लगाकर 1.5 लाख रुपए की निकासी उसके खाते से कर ली गई। इसके साथ ही इसने आर्केस्टा संचालक के ऊपर यह आरोप लगाया है कि, शैलेश यादव ऑर्केस्ट्रा संचालक के साथ-साथ लड़कियों से गलत धंधा भी करवाता है। इसने ऑर्केस्ट्रा संचालक पर नाबालिग लड़कियों को रखकर डांस करवाने का भी गंभीर आरोप लगाया है।
इधर, इस मामले में महाराजगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित ऑर्केस्ट्रा संचालक अभी फरार है। मामले की जांच करने के बाद आरोपी पर कठोर कार्रवाई होगी।