Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
20-Oct-2024 10:09 AM
By First Bihar
ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड से निकल कर सामने आई है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने चलती ट्रेन में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक बिहार के दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर चलती ट्रेन में हथियारबंद अपराधियों ने यात्रियों से लूटपाट की। विरोध करने पर यूपी के एक युवक को गोली भी मार दी। वारदात सदिसोपुर स्टेशन के समीप शनिवार रात करीब एक बजे की लोकमान्य तिलक मुंबई जनता एक्सप्रेस की है। जख्मी युवक यूपी के वाराणसी जिले के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के भूलनपुर गांव निवासी जय नाथ उपाध्याय के 40 वर्षीय पुत्र कृष्ण मोहन उपाध्याय हैं। वह पटना में एक कंपनी में काम करते हैं।
जानकारी के मुताबिक चार -पांच की संख्या में अपराधियों द्वारा तीन राउंड फायरिंग करने की बात कही जा रही है। उसमें एक गोली उनके दाहिने हाथ लगी है, जबकि दूसरी गोली दायें सीने को छुते हुए निकल गई है। आरा सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन उन्हें वाराणसी लेकर चले गए। लूटपाट और गोलीबारी के बाद बोगी में यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई और यात्री दहशत में आ गए।
ओम प्रकाश ने बताया कि अपराधियों ने उनका भी बैग छीन लिया और भागने लगे। उन्होंने विरोध किया, तो अपराधियों द्वारा उनके चचेरे भाई कृष्ण मोहन उपाध्याय को दो गोली मार दी गई। उससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद सभी अपराधी ट्रेन से उतर कर भाग निकले। ट्रेन आरा स्टेशन पहुंची, तो जीआरपी और आरपीएफ द्वारा उन्हें उतार गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।
इधर, रेल थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ पुलिस फोर्स पहुंची। जख्मी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जख्मी का बयान ले लिया गया है। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। वारदात के बाद रेल पुलिस द्वारा अपराधियों की पहचान और धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। बिहटा और सदीसोपुर सहित अन्य इलाकों में छापेमारी की जा रही है।