बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
22-Nov-2023 03:59 PM
By First Bihar
DANAPUR: जिसके कंधे पर शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू करने की जिम्मेदारी है यदि वही शराब पीकर असामाजिक कार्य करने लगे तो इसे क्या कहेंगे? छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगे तो इसे क्या कहेंगे? हम बात कर रहे हैं बिहार के दानापुर थाने के डायल 112 के पुलिस कर्मियों की जिसकी करतूत से खाकी वर्दी दागदार हो गयी है।
डायल 112 के नशेड़ी पुलिस कर्मियों ने ऐसी हरकत की जिससे लोग आक्रोशित हो गये और थाने का घेराव करने पहुंच गये। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों ने आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की। आरोपी पुलिस कर्मियों के सस्पेंड करने और तत्काल जेल भेजने की बात कही।
दरअसल पटना के दानापुर थाने के पुलिस कर्मियों ने खाकी वर्दी को दागदार कर दिया है। शराब पीकर दानापुर थाना के डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने सड़क से गुजर रही एक छात्रा के साथ छेड़खानी की। पुलिस की इस करतूत की जानकारी जब इलाके के लोगों को हुई तो लोग थाने पर पहुंच गये और इस दौरान सुल्तानपुर चौकी का घेराव कर दिया।
इस दौरान लोगों की आरोपी एएसआई शेरू सिंह के साथ हाथापाई हो गयी। गुस्साएं लोगों ने पुलिस के वरीय अधिकारियों से मामले पर संज्ञान लेने की बात कही। लोगों ने छेड़खानी करने वाले पुलिस कर्मियों को तत्काल सस्पेंड करने की मांग अधिकारियों से की। वही आरोपी एएसआई शेरू सिंह समेत शराब के नशे में धुत अन्य पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की। सुल्तानपुरी पुलिस चौकी का घेराव कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।