मुंगेर में स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक भवन बनने वाली जमीन पर प्रशासन ने शव को दफनाने से रोका, ग्रामीणों ने जताया विरोध बेगूसराय में युवक की संदिग्ध मौत: घर से निकला और लौटा लाश बनकर मुंगेर में 3 मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: हथियार और उपकरण के साथ 3 गिरफ्तार अंतर-जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़: चोरी की सामान के साथ दो बदमाश गिरफ्तार कटिहार में बच्चा चोरी के शक में बुजुर्ग महिला की पिटाई, भीड़ से पुलिस ने बचाया मुजफ्फरपुर में बीच सड़क मुखिया पति और ग्रामीण में मारपीट, कमर में पिस्टल के साथ VIDEO वायरल सगाई के बाद फोन पर अकेले बात नहीं करेंगे मंगेतर, इस समाज का अनोखा फैसला Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ
08-Jun-2021 05:43 PM
DANAPUR: बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां दानापुर कोर्ट में पेशी के दौरान 7 कैदी फरार हो गये। पुलिस हिरासत से कैदियों के भागने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। इसकी सूचना के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची और खोजबीन शुरू की लेकिन उन्हें दोबारा पकड़ पाने में सफलता नहीं मिली।
बताया जाता है कि फरार सभी कैदी पटना के सिगोड़ी थाना कांड संख्या 72/21 में आरोपित हैं। एक साथ सात कैदियों के फरार होने की घटना से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। पुलिस के वरीय अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फरार कैदियों के रिश्तेदारों के घर पर भी पुलिस की तैनाती कर दी गयी है। वही कई थाने की पुलिस कैदियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
दरअसल सिगोड़ी थाना के नरौली गांव में बिजली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और गोलीबारी हुई थी। जिसमें दर्जनभर से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया था पुलिसिया दबिश के कारण सात नामजद आरोपितों ने आज दानापुर व्यवहार न्यायालय में सरेंडर किया। जिसके बाद कोर्ट ने सभी को जेल भेजने का आदेश दिया। पुलिसकर्मी जब कैदियों को गाड़ी में बिठाने जा रही थी तभी सभी कैदी पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गये। पुलिस हिरासत से कैदियों के भागने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।