ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां

Home / news / दम घुटने से एक ही परिवार के चार बच्चों की दर्दनाक मौत, खेल-खेल...

दम घुटने से एक ही परिवार के चार बच्चों की दर्दनाक मौत, खेल-खेल में गई चारों की जान

04-Nov-2024 05:18 PM

By First Bihar

DESK: एक दिल दहला देने वाले हादसे में एक ही परिवार के चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घर के बाहर बच्चे खेल रहे थे और दम घुटने से चारों की जान चली गई। हादसे के बाद मृततक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


दरअसल, यह घटना गुजरात के अमरेली स्थित रंधिया गांव की है। यहां खेतीहर मजदूर का काम करने वाले माता-पिता बच्चों को घर में छोड़कर किसी के खेत में काम करने गए थे। खेत मालिक ने अपनी कार उनके घर के बाहर खड़ी कर दी थी। इसी दौरान खेतीहर मजदूर के चारों बच्चे कार में घुसकर खेलने लगे। इसी दौरान कार का दरवाजा लॉक हो गया।


चारों बच्चे कार के अंदर खेल रहे थे, तभी उन्हें घुटन महसूस होने लगी और जब उन्होंने कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह नहीं खुला। बच्चे गरीब परिवार के थे इसलिए उन्हें कार का दरवाजा और शीशा खोलने की जानकारी नहीं थी। कार के भीतर ऑक्सीजन के लेबल कम होता गया और दम घुटने से चारों बच्चों की मौत हो गई।


मृतक बच्चों की उम्र सात से 10 साल के बीच होगी। काफी देर बात जब बच्चों के माता-पिता खेत से लौटे तो बच्चों को कार में अचेत देखकर उनके पैरों तले से जमीन खीसक गई। आनन-फानन में कार मालिक को बुलाया गया और कार का दरवाजा खोला गया लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला के छानबीन में जुट गई है। उधर, एक ही घर के चार बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।