Bihar Assembly : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में हो रही गड़बड़ी ! विस में उठा सवाल तो जानिए मंत्री ने क्या कहा Bihar Assembly : बिहार में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब यदि करेंगे अधिक काम तो फिर ... Bihar Politics : JDU विधायक के बिगड़े बोल, कहा - तेजस्वी अपने समय में क्यों नहीं UGC लागू करवा लिए,अब दूसरे के चू @#% पर तबला बजा रहे Bihar Police Action : फर्स्ट बिहार की खबर का हुआ असर : प्रेमी जोड़े से वसूली करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने लिया एक्शन Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र में गरमाई राजनीति, इन मुद्दों पर बहस; आज 2026-27 बजट मांगों पर होगा मतदान Bihar Board Matric Exam : आपकी भी छूट गई है 10th बोर्ड एग्जाम तो दूर करें टेंशन, BSEB इस महीने फिर लेने जा रही एग्जाम; अभी से शुरू करें तैयारी Bihar Vidhan Sabha : बजट सत्र के 12वें दिन गरमाएगी राजनीति: शराबबंदी पर सरकार घिर सकती है, रामविलास पासवान मुद्दे पर बढ़ा घमासान Gaya crime news : सावधान! छोटे बच्चों वाले माता-पिता रहें अलर्ट, बिहार के इस जिले में 7 दिनों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हुए गायब; पुलिस भी हुई परेशान Bihar Mining Department : बिहार में खनन विभाग का बड़ा एक्शन! कई जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज, अंदर की रिपोर्ट ने मचाई हलचल Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे
08-Jan-2024 02:53 PM
By First Bihar
DESK : दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार को तत्काल प्रभाव से रेड बॉल क्रिकेट छोड़ दिया, यानी उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद क्लासन वनडे और टी20 सीरीज में खलेते हुए नजर आएंगे।
दरअसल, 32 साल के हेनरिक क्लासेन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए चार टेस्ट मैच खेले हैं। हाल ही में भारत के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि, वनडे और टी20 सीरीज में वह खेले थे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रखने वाले क्लासेन को 2019 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला था। हालांकि, क्लासेन को वाइट बॉल क्रिकेट का स्पेशलिस्ट माना जाता है। इन्होंने 2023 में वनडे में क्लासेन ने 172 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
वहीं, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की प्रेस रिलीज में हेनरिक क्लासेन ने कहा, "लंबे वक्त तक सोचने के बाद मैं यह फैसला ले रहा हूं। मैंने रेड-बॉल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। यह एक कठिन निर्णय है जो मैंने लिया है, क्योंकि यह अब तक खेल का मेरा पसंदीदा प्रारूप है। मैदान के अंदर और बाहर जिन बैटल्स का मैंने सामना किया, उन्होंने ही मुझे आज क्रिकेटर बनाया है. यह एक शानदार यात्रा रही है और मुझे खुशी है कि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर सका। "
इसके आगे उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, "मेरी बैगी टेस्ट कैप अब तक मुझे दी गई सबसे कीमती कैप है. उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने मेरे रेड-बॉल करियर में भूमिका निभाई और मुझे उस क्रिकेटर के रूप में आकार दिया जो मैं आज हूं. लेकिन अभी एक नई चुनौती इंतजार कर रही है।"
उधर, दक्षिण अफ्रीका के लिए चार टेस्ट में हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 13 की औसत से 104 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 35 रन रहा। 2019 में डेब्यू करने वाले क्लासेन ने मार्च 2023 में अपना आखिरी टेस्ट खेला, फिर भी उन्हें सिर्फ चार मैचों में ही मौका मिला। हालांकि, वनडे और टी20 में क्लासेन का शानदार रिकॉर्ड है। वह दक्षिण अफ्रीका के लिए वाइट बॉल क्रिकेट खेलते रहेंगे।