Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
30-Jan-2020 01:11 PM
KUSHINAGAR: दहेज लेना और देना दोनों कानूनन अपराध है. लेकिन समाज में आज भी दहेज प्रथा बदस्तूर जारी है. यूपी के कुशीनगर में दहेज के खिलाफ जाकर एक युवक ने शादी की है. युवक की शादी एक लड़की से तय हो गई थी, लेकिन दहेज को लेकर दोनों का रिश्ता टूट गया. जिसके बाद भागकर दोनों ने शादी रचा ली.
घटना कुशीनगर के पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की है. बताया जा रहा है कि एक युवक की शादी इसी थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से तय हुई थी. तिलक और शादी की डेट भी पक्की हो गई थी. दोनों परिवार शादी की तैयारियां भी जोरशोर से कर रहे थे. शादी फिक्स होने के बाद लड़के और लड़की की आपस में बातचीत भी होती थी लेकिन दहेज को लेकर रिश्ता टूट गया.
शादी टूटने के बाद लड़के और लड़की ने भागकर शादी करने का फैसला लिया. लड़की किसी बहाने एक रिश्तेदार के यहां गई वहां लड़का भी आ गया. फिर दोनों ने बिना दहेज के शादी करने की बात रिश्तेदारों को बताई. जिसके बाद दोनों की शादी मंदिर में करा दी गई. शादी करने के बाद लड़के ने अपने परिवार वालों को इसकी सूचना दी तो सबके होश उड़ गये.