पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप
06-May-2021 02:59 PM
SARAN : बिहार के सारण जिले से एक बार फिर दहेज हत्या का मामला सामने आया है. मृतका के घर वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
घटना अवतार नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के पानापुर करियात गांव निवासी पैसेंजर साह की बेटी अनीता के रूप में की गई है. मामले की जानकारी देते हुए मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी अनीता की शादी 2016 में अवतार नगर थाना क्षेत्र के हराजी गांव निवासी अमर नाथ साह के पुत्र पवन कुमार साह के साथ की थी.
शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर अनीता कोप्रताड़ित किया करते थे. अनीता के ससुराल के पड़ोसियों ने उन्हें मोबाइल पर सूचना दी कि उनकी बेटी की हत्या करने के बाद शव को छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गये हैं. इसके बाद जब वे अनीता के ससुराल पहुंचे तो वहां उन्होंने अपनी बेटी का शव आंगन में पड़ा हुआ पाया, जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना अवतार नगर थाना पुलिस को दी.