धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
19-Oct-2023 03:44 PM
By First Bihar
BETTIAH: दहेज हत्या पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कड़े कानून बना रखे हैं बावजूद इसके दहेज दानव अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बेतिया का है जहां चार महीने की गर्भवती विवाहिता की ससुरालवालों ने गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के मायके वालों ने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
मृतका की पहचान चनपटिया निवासी अमर किशोर सिंह की बेटी 25 वर्षीय सुधा देवी के रूप में हुई है। अमर किशोर सिंह ने अपनी बेटी की शादी छह साल पहले की थी। गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुखीछापर निवासी मुकेश सिंह से उन्होंने अपनी बिटिया सुधा की शादी की थी। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी दो बच्चों की मां थी और एक बच्चा पेट में पल रहा था। दहेजलोभी पति सहित ससुराल वालों द्वारा लगातार दहेज के लिए बेटी को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था।
बेटी को मायके वालों से और दहेज मांगने का दबाव बनाया जा रहा था। उसकी आए दिन मारपीट की जाती थी जब इस बात की जानकारी हुई तब मायकेवालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी जिसके बाद गोपालपुर थाने में दोनों पक्षों के लोगों के साथ पंचायती हुई। मृतका के पिता ने बताया कि बीती रात उनके मोबाइल पर कॉल आया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है।
इस बात की सूचना मिलते ही मायके वाले बेटी के ससुराल पहुंचे लेकिन उस वक्त घर पर कोई नहीं था। पीड़ित पिता ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर से विवाहिता का शव बरामद किया। वही फरार पति और सास को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वही इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।