बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
27-May-2024 10:33 AM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां साइकिल से स्कूल जा रहे एक छात्र की अनियंत्रित बस की चपेट में आने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश की भावना उमड़ पड़ी है। ग्रामीण सड़क को जाम कर वरीय अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे है। हालांकि,सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार अरेराज बेतिया मुख्य पथ के पहाड़पुर थाना के हरी चौक के पास साइकिल से स्कूल जा रहे एक छात्र की अनियंत्रित बस की चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक छात्र की पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के नौवाडीह पंचायत के दुधियांवा ओझा टोला निवासी सुदामा पड़ित का 14 वर्षीय पुत्र नन्दीप कुमार प्रजापति के रूप में हुई है।
वहीं घटना में संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक छात्र अपनी साइकिल से घर से स्कूल के लिए जा रहा था, तभी घर से दो किलोमीटर दूर पहुंचा ही था कि एक अनियंत्रित बस ने उसे ठोकर मार दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद बस चालक बस ले कर वहां से फरार हो गया और आगे जाकर मलाही थाना में बस लगा दिया।
इसके बाद जब इस बात की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को लगी तो भारी संख्या में लोग सड़क पर जमा हो गए और मृतक छात्र के शव को सड़क पर रख कर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वरीय अधिकारी को बुलाइए और मुआवजे की अभी घोषणा कराइए, उसके बाद ही सड़क जाम खत्म किया जाएगा।
उधर, इस घटना को लेकर पहाड़पुर थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि बस की ठोकर से एक छात्र की मौत हो गई है। नाराज ग्रामीणों से सड़क को जाम किया है। समझा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा जाएगा, जो भी सरकारी राहत मिलने वाला होगा वह दिया जायेगा।