Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
15-May-2022 02:29 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: खबर सीतामढ़ी की है, जहां रुन्नीसैदपुर में साइकिल नहीं देने पर साइकिल सवार युवक की हत्या कर दी गई है। यह घटना थाना क्षेत्र के कोरिया लालपुर की बतायी जा रही है। युवक का साइकिल का चेन उतर गया था। जिसको वह अपने साइकिल का चेन चढाने लगा तभी जेसीबी से आ रहे अनिल यादव ने उसे हटने को कहा। जब रास्ते से हटने में देरी हुई तो आरोपी अनिल ने गुस्से में आकर मनीष राय की हत्या कर दी।
वहीं, मृतक की पहचान कोदरिया गांव निवासी पुकार राय के 25 वर्षीय बेटे मनीष राय के रूप में की गई है। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मनीष बाजार गया था। जहां से घर लौटने के दौरान सड़क पर साइकिल का चेन उतर गया।
जिस कारण मनीष रस्ते पर ही चेन चढाने लगा। इसी दौरान कोरिया गांव निवासी उमाशंकर यादव के बेटे अनिल कुमार यादव ने जेसीबी के साथ अपने पूरे दल-बल के साथ गुजर रहा था। उनलोगों ने युवक की रॉड से मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर दिया गया है।
फिलहाल आरोपी की गिरफ्तार के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन देने हुए कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।