ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / साइकिल कंपनी एटलस के मालिक की पत्नी ने किया सुसाइड, फंदे से लटकती...

साइकिल कंपनी एटलस के मालिक की पत्नी ने किया सुसाइड, फंदे से लटकती मिली डेड बॉडी

22-Jan-2020 07:01 PM

DELHI : इस वक्त एक बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है. जहां मशहूर साइकिल कंपनी एटलस के मालिक की पत्नी नताशा कपूर ने सुसाइड कर लिया है. साइकिल कंपनी एटलस के मालिकों में से एक संजय कपूर की पत्नी की डेड बॉडी कमरे में पंखे से लटकती हुई मिली है. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने मौके से नताशा कपूर का सुसाइड नोट भी बरामद किया है.


दिल्ली पुलिस शुरुआती जांच में इसे खुदकुशी बता रही है. मगर कमरे का दरवाजा खुले की होने की वजह से पुलिस इसे संदिग्ध मानकर कई एंगल से जांच कर रही है. दिल्ली पुलिस ने नताशा कपूर का जो सुसाइड नोट बरामद किया है. उसमें जिंदगी से खुश नहीं रहने की बात लिखी गई है. संजय कपूर की पत्नी नताशा कपूर (57) की संदिग्ध हालात में मौत हुई है.


पुलिस को नताशा कपूर की डेड बॉडी राजधानी दिल्ली के औरंगजेब लेन स्थित कोठी के कमरे से मिली है. अधिकारियों का मानना है कि आर्थिक तंगी भी खुदकुशी की वजह हो सकती है. नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. बुधवार को नताशा कपूर का पोस्टमॉर्टम आरएमएल अस्पताल में कराया गया. पोस्टमॉर्टम के बाद नताशा कपूर के शव को परिजनों को सौंप दिया गया. बुधवार को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में नताशा कपूर का अंतिम संस्कार किया गया. 


मंगलवार दोपहर जब उनकी पत्नी नताशा कपूर ने लंच नहीं किया, तो परिवार के सदस्य उनको ढूढ़ने लगे. संजय कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने फोन किया, तो नताशा कपूर ने फोन भी नहीं उठाया. इसके बाद नताशा कपूर का शव एक कमरे में चुन्नी के फंदे से पंखे से लटका मिला. परिजनों ने चुन्नी काटकर नताशा कपूर के शव को फंदे से नीचे उतारा.