ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / हैकर्स से सावधान ! बिना OTP के खाते से उड़ाए 1.5 लाख रुपये

हैकर्स से सावधान ! बिना OTP के खाते से उड़ाए 1.5 लाख रुपये

21-Jan-2020 10:28 AM

NOIDA: देशभर में साइबर क्राइम के केस बढ़ते ही जा रहे हैं. डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जालसाजी के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है. नोएडा से भी साइबर क्राइम की ऐसी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है. नोएडा में एक महिला साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो गई है.  


नोएडा की रहने वाली नेहा चंद्रा के साथ साइबर क्राइम की घटना सामने आई है. पीआर कंपनी में काम करने वाली नेहा नए साल की छुट्टियां मनाने पेरिस गई थीं जहां मेट्रो से यात्रा करने के दौरान उनका वॉलेट चोरी हो गया. हैकर्स ने उनके डेबिट और क्रेडिट कार्ड से 1.5 लाख रुपये उड़ा लिए. हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस ट्रांजैक्शन को बिना ओटीपी और पिन के ही पूरा कर लिया गया. बिना ओटीपी आए साइबर क्रिमिनल्स ने तीन बार में डेढ़ लाख रुपये पीडि़ता के खाते से उड़ा लिये.


साइबर क्रिमिनल्स का शिकार बनने के बाद नेहा ने तुरंत बैंक के कस्टमर केयर को फोन करके अपना कार्ड ब्लॉक कराया और खाते में बचे हुए पैसों को दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर किया. इसके साथ ही पीड़िता ने पेरिस में इसकी एफआईआर भी दर्ज कराई.