होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
02-Apr-2022 10:21 PM
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। ताजा मामला मुसरीघरारी के रुपौली की है जहां बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक से 5.30 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। पीड़ित सीएसपी संचालक ने मुसरीघरारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि 3 की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने सैयद रजा को अपना शिकार बनाया। उजियारपुर के चांदचौर मथुरापुर निवासी सैयद रजा फिनो पेयमेंट्स बैंक के CSP संचालक हैं।
शनिवार की देर शाम वे कैश लेकर सातनपुर स्थित अपने सीएसपी पर जा रहे थे तभी रुपौली स्थित जगदंबा होटल के पास तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया और सुनसान जगह पर घेर लिया और पिस्टल के बल पर बैग में रखे कैश लूट लिये और मौके से फरार हो गये। जिसके बाद पीड़ित सैयद रजा थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करायी। लूट की इस घटना से इलाके के लोग भी दहशत में हैं। वही पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।