BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
24-Sep-2024 08:21 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के भेड़धरी के पास बाईक सवार अपराधियों ने फायरिंग कर सीएसपी संचालक के कर्मचारी से 3 लाख 60 हजार रुपए लूट लिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से ईलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने के सब इंस्पेक्टर बजरंगी कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।
जिसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अभिषेक अंजन मौके पर पहुंचकर पीड़ित सीएसपी संचालक मो० हारून रशीद से घटना की जानकारी ली। जिसके बाद नारायणा मेडिकल कॉलेज में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसके बाद दूसरी टीम पटूआहा से लेकर घटनास्थल के बीच लगे सीसीटीवी को भी खंगाल रही है। पीड़ित सीएसपी संचालक मो० हारून रशीद भेड़धरी में ही सीएसपी चलाता है।
मंगलवार को कर्मी मो० मोसीम पूरब बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से तीन लाख 60 हजार रुपए की निकासी कर अपनी बाईक से जा रहे थे तभी बुलेट सवार तीन अपराधियों ने उसका पीछा कर ओवरटेक किया। उसे रोका और हथियार सटाकर उससे पैसे से भरा बैग छीनकर फरार हो गया। जिसके बाद दहशत फैलाने के मकसद से कुछ दूर आगे जाकर बदमाशों ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने कहा कि दिनदहाड़े शहरी क्षेत्र में इस तरह की घटना अपराधियों के बुलंद हौसले को बयां करने को काफी है। घटना के उद्भेदन के लिए सहरसा पुलिस की टेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंचकर अनुसंधान शुरू कर दी है। शहरी क्षेत्र में हुई घटना पुलिस के लिए चुनौती है।
मालूम हो कि इस क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा टीओपी भी खोला गया है। इधर घटना के बाद पुलिस पीड़ित को अपने साथ लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने और अपराधियों के पहचान के लिए अपने साथ रखी हुई है। इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष सह सदर अंचल पुलिस निरीक्षक अभिषेक अंजन ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है।
बैंक से तीन लाख 60 हजार की निकासी कर सीएसपी का कर्मी भेड़धरी स्थित सीएसपी पर जा रहा था कि अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास और अपराधियों के आने और भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला रही है। पुलिस अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मामले का उद्भेदन करने का दावा कर रही है।