ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल बिहार के एक खनन इंस्पेक्टर का ‘सेटिंग मॉडल’ बेनकाब...शिकायतकर्ता को ही सेट कर लिया, अकाउंट में लाखों रू लेने की बात हुई प्रमाणित तो आवेदक ही पलट गया, क्या दर्ज होगा केस ? बिहार में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई तेज रफ़्तार कार, कई लोग घायल; मचा हडकंप Bihar news : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में मुर्गा व्यापारी की मौत; ड्राइवर घायल Bihar Crime News : रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, नेपाल की डांसर घायल; हिरासत में दूल्हा ऑनलाइन 12वीं की कॉपी नहीं चेक करेंगे टीचर, CBSE को लिखा लेटर; समझिए क्या है पूरा मामला खुद को ‘स्पाइडर-मैन’ समझकर पटना में 5 साल के बच्चे ने लगाई छलांग, बालकनी से गिरने से पैर हुआ फ्रैक्चर Holi Songs 2026: होली पर DJ भी बोलेगा WOW! ये 10 सुपरहिट गाने करेंगे हर पार्टी को धमाकेदार Bihar Crime News: युवक का मर्डर कर शव को बाइक समेत गड्ढे में फेंका, हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश

CRPF के सब इंस्पेक्टर के घर 16 लाख की चोरी, श्राद्ध कर्म में गया हुआ था परिवार

23-Jun-2021 07:52 PM

By Vyom Dipansh

NALANDA: जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम हीं ले रही है। ताजा मामला बिहार थाना क्षेत्र के सुंदरगढ़ की है। जहां CRPF के सब इंस्पेक्टर के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर में रखे 16 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरों ने गायब कर दिया। घटना के वक्त घर का पूरा परिवार श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए नवादा गये हुए थे। जब दो दिन बाद घर पहुंचे तब इस बात की जानकारी हुई।  


बताया जाता है कि सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार पटेल का पूरा परिवार दो दिनों के लिए नवादा गये हुए थे। जहां श्राद्ध कर्म में शामिल होने बाद जब सभी नालंदा स्थित अपने घर पहुंचे तब घर का ताला टूटा पाया और गोदरेज में रखें 16 लाख के जेवरात और 35 हजार रुपये कैश भी गायब पाया। 


पीड़ित परिवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बिहार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। सब इंस्पेक्टर दिलीप पटेल सीआरपीएफ पुणे में पदस्थापित हैं जबकि बड़े भाई बिहारशरीफ एसडीओ कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। घटना की पुष्टि करते हुए सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि चोरी की इस घटना के सभी आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।