सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
15-Jun-2024 10:47 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार अपराध के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में इस बढ़ते अपराध ग्राफ को लेकर बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है और कहा है कि साजिशन यादव समाज के लोगों की हत्या करवाई जा रही है। इसके बाद अब इस ममाले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि अपराधियों की कोई जात नहीं होती है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि क्रिमिनल की कोई जात नहीं होती। अपराधियों की कोई जात नहीं होती। जनता ने जिसे व्हीलचेयर पर बैठाकर झुनझुना थमा दिया वो आज इस तरह की बात कर रहे हैं। अब जनता सब समझती और जानती है की कौन क्या कर रहा है और क्या नहीं कर रहा है। इसलिए इस मामले में अधिक नहीं कहा जा सकता है।
इसके अलावा बिहार से मोदी मंत्रिमंडल में आठ सदस्यों को शामिल करने के बाद भी बेहतर मंत्रालय नहीं दिए जाने को लेकर उठ रहे सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मंत्रियों को विकास का जिम्मा दिया है हम लोग देश के साथ-साथ बिहार का विकास करेंगे और इसको नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।
उधर, एनडीए की सरकार अधिक दिन नहीं चलने के दावों को लेकर गिरिराज सिंह ने साफ़ शब्दों में कहा कि विपक्ष का काम है भ्रम फैलाना। हमलोग मजबूती से एक साथ है और देश समेत बिहार के विकास के लिए काम करेंगे।हमारी एकता देख उनको समस्या हो रही है इसलिए ऐसी बात कह रहे हैं। मुझे यही कहना है कि जनता ने उनको व्हील चेयर पर भेज दिया है उनके सवाल उठाने का कोई मतलब नहीं है।