पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
12-Nov-2021 06:10 PM
DESK: मुंबई में दाउद इब्राहिम के खास गुर्गे माने जाने वाले गुंडे की पत्नी ने पुलिस में शिकायत कर सनसनी फैला दी है. महिला का आरोप है कि उसके पति ने उससे जबरन देह-व्यापार कराया, फिर कई हाई प्रोफाइल लोगों ने उसके साथ रेप किया. पुलिस को दी गयी शिकायत में कहा गया है कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और मुनाफ पटेल के साथ साथ कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला और पृथ्वीराज कोठारी ने उसके साथ रेप किया है.
रियाज भाटी की पत्नी का सनसनीखेज आऱोप
मुंबई पुलिस के रिकार्ड के मुताबिक रियाज भाटी हिस्ट्रीशीटर है. वह दाउद इब्राहिम का करीबी सहयोगी रहा है. उसकी पत्नी पुलिस के पास पहुंची है. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक पुलिस को दिये गये आवेदन में उसने अपने पति पर जबरन सेक्स वर्कर बनाने और उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगायी गयी है. रियाज भाटी की वाइफ का कहना है कि उसके पति ने उसे हाई प्रोफाइल लोगों के साथ यौन संबंध बनाने पर मजबूर किया. जिन लोगों ने उससे जबरन सेक्स किया उनमें हार्दिक पांड्या, मुनाफ पटेल, राजीव शुक्ला और पृथ्वीराज कोठारी का नाम भी शामिल है.
नहीं दर्ज हुई FIR
रियाज भाटी की पत्नी ने पिछले 24 सिंतबर को ही मुंबई के सांताक्रूज थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. लेकिन पुलिस से FIR दर्ज नहीं की है. मुंबई पुलिस कह रही है कि उसने हाई प्रोफाइल लोगों पर जबरन सेक्स संबंध बनाने का आरोप तो लगा दिया है लेकिन घटना कहां हुई, कब हुई इसकी कोई जानकारी नहीं दी है. थाने में दिये गये लिखित आवेदन में आरोपी लोगों के सिर्फ नाम हैं, उनका पता नहीं है. न ही कोई तिथि और अपराध के स्थान का जिक्र है. समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि FIR दर्ज करने से पहले मामले में जांच की जा रही है. अब तक की जांच में अपराध की पुष्टि नहीं हो पाई है.