Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी
28-Mar-2021 06:59 PM
By Meraz Ahmad
GOPALGANJ: बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है जहां एक युवक को गोली मारी गई है। गंभीर हालत में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना के तकिया बनकट की है। युवक की पहचान मो. सलीम के रुप में हुई हैं। बताया जा रहा है क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर युवक को गोली मारी गयी है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

गोपालगंज में क्रिकेट खेलने को लेकर एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से युवक को गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। घटना नगर थाना के तकिया बनकट गांव की है। 25 वर्षीय पीड़ित युवक का नाम मोहम्मद सलीम है। 25 वर्षीय युवक मोहम्मद सलीम तकिया बनकट गांव के निवासी साबिर अली का पुत्र है।

बताया जाता है कि मोहम्मद सलीम आज अपने गांव तकिया बनकट में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। क्रिकेट खेलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इसी विवाद के बाद तकिया याकूब गांव के एक युवक ने मोहम्मद सलीम को नजदीक से गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी है। जिसे आनन-फानन में गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से युवक का एक्स-रे कराने के बाद उसे गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

नगर थाना के एसआई बीएन राय ने बताया कि क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ है। जिसमे दो पक्षो में कहासुनी हुई थी। इसी विवाद में एक युवक मोहम्मद सलीम को गोली मारी गई है। युवक को इलाज करने के बाद बाहर रेफर किया जा रहा है। पीड़ित युवक के साथ में क्रिकेट खेल रहे युवक वसीम ने बताया कि गांव के ही कुछ युवकों ने उसे गोली मारी है। गोली पेट में लगी है। युवक ने बताया कि गांव के मोहम्मद अफरोज के लड़के ने गोली मारी है। सभी युवको के पाया अवैध हथियार था। बहरहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान पर छानबीन शुरू कर दी है।
