Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद
30-Sep-2020 08:13 PM
PATNA : जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के बाद महागठबंधन को एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा है. इसबार माले ने यह करारा झटका दिया है. क्योंकि सीट बंटवारे की तस्वीर साफ़ नहीं होने के कारण सीपीआई एमएल ने 30 विधानसभा सीटों का एलान कर दिया है. पार्टी की ओर से सीटों की पहली सूची जारी कर दी गई है. इस खबर में नीचे पूरी लिस्ट दी हुई है.
भाकपा-माले ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के कुल 30 विधानसभा क्षेत्रों के नाम समेत अपने सीटों की पहली सूची जारी कर दी है. भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर भाकपा-माले और राष्ट्रीय जनता दल के बीच राज्य स्तर पर कई राउंड की बातचीत चली. हमने अपनी सीटों की संख्या घटाकर 30 कर ली थी. संपूर्ण तालमेल की स्थिति में इन प्रमुख 30 सीटों में से भी 10 सीटें और भी कम करते हुए हमने 20 प्रमुख सीटों पर हमारी दावेदारी स्वीकार कर लेने का प्रस्ताव रखा था.
लेकिन राजद की ओर से हमारे लिए जो सीटें प्रस्तावित की गईं हैं उनमें हमारे सघन कामकाज, आंदोलन व पहचान के पटना, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, बक्सर, नालंदा आदि जिलों की एक भी सीट शामिल नहीं है. ऐसे में जब पहले चरण के नामांकन का दौर शुरू ही होनेवाला है, हम अपने सीटों की यह पहली सूची जारी कर रहे हैं.
लाॅकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की तबाही, सबको शिक्षा व सम्मानजनक रोजगार देने में सरकार की नाकामी और मोदी सरकार के किसान विरोधी कृषि कानूनों आदि से बिहार की जनता में व्यापक विक्षोभ है. बिहार की जनता जदयू-भाजपा की डबल इंजन सरकार से छुटकारा पाना चाहती है. इस जनभावना का सम्मान करते हुए विपक्ष की पार्टियों के बीच कारगर गठबंधन व समझौता और एनडीए विरोधी मतों को समेटने की पुरजोर कोशिश करना समय की मांग है. लेकिन, अबतक ऐसा संभव नहीं हो पाना बेहद दुःखद है. अब भी अगर संपूर्ण तालमेल की कोई संभावना बनती है तो हम उस पर विचार करेंगे.
सीटों की पहली सूची -
1. तरारी
2. अगिआंव
3. जगदीशपुर
4. संदेश
5. आरा
6. दरौली
7. जिरादेई
8. रघुनाथपुर
9. बलरामपुर
10. पालीगंज
11. मसौढ़ी
12. फुलवारीशरीफ
13. काराकाट
14. ओबरा
15. अरवल
16. घोषी
17. सिकटा
18. भोरे
19. कुर्था
20. जहानाबाद
21. हिलसा
22. इसलामुपर
23. हायाघाट
24. वारिसनगर
25. औराई
26. गायघाट
27. बेनीपट्टी
28. शेरघाटी
29. डुमरांव
30. चैनपुर