पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित
26-Apr-2022 08:16 PM
MADHUBANI: मधुबनी में कोविड डेथ सर्टिफिकेट समेत कई प्रकार के फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा पुलिस ने किया है। इस मामले के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के बाटा चौक पर छापेमारी की जहां से फर्जी कोविड डेथ सर्टिफिकेट,आधार कार्ड, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के कई फर्जी प्रमाणपत्र बरामद किया हैं।
बताया जाता है कि इस बात की सूचना मिली थी कि फलक मोबाइल शॉप में फर्जी सर्टिफिकेट बनाए जाते हैं। यहां तक की कोरोना से मौत होने का डेथ सर्टिफिकेट भी यहां बनता है। सूचना मिलते ही सदर एसडीओ अश्विनी कुमार, नगर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक अमित कुमार मौके पर पहुंचे और छापेमारी की।
मोबाइल शॉप से कई फर्जी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी सहित अन्य फर्जी प्रमाणपत्र बरामद किया गया। वही मोबाइल शॉप से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। 24 वर्षीय अजहर हुसैन और 22 वर्षीय असगर अली से फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है। फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है।