बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
20-Mar-2024 12:01 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से कोई अपराधिक मामले निकल कर सामने नहीं आते हो। लेकिन,अब अपराध को रोकने के लिए पुलिस भी एक्टिव मोड में आ गई है और अपराधियों का एनकाउंटर भी करने से पीछे नहीं हट रही है।
दरअसल,मुजफ्फरपुर में पुलिस एनकाउंटर में दो अपराधियों को गोली लगी है। यहां अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक के पास सिकंदरपुर पुलिस की अभिरक्षा से लुटेरा गैंग के दो बदमाश फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान अपराधियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां दागी। जिसके बाद वो बुरी तरह से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी हो कि, तीन अपराधियों को सिकंदरपुर पुलिस ने इंजीनियर को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद इन तीनों का देर रात एसकेएमसीएच से इलाज करवाकर पुलिस लौट रही थी इसी दौरान दो अपराधी पुलिस जीप से कूदकर भाग निकले, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। वहीं, इस मामले में जानकारी मिलने के बाद एसएसपी और सिटी एसपी दल-बल के साथ अहियापुर पहुंचे और बदमाशों को पकड़ने के लिए मुरादपुर, शेखुपर और जीरोमाइल के पास के तीन मोहल्लों में सर्च अभियान शुरू किया। इसी दौरान देर रात करीब 1 बजे मेडिकल ओवरब्रिज के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली तो पुलिस टीम ओवरब्रिज के पास पहुंची, जहां दोनों के भिड़ंत हो गई।
बताया जा रहा है कि, पुलिस अभिरक्षा से फरार बदमाशों ने चार दिन पहले अहियापुर थाना इलाके में दरभंगा फोरलेन के मेडिकल ओवरब्रिज पर लूट के दौरान सासाराम के इंजीनियर उज्ज्वल कुमार चौबे को गोली मार दी थी। अभी पटना के मेंदांता अस्पताल में इंजीनियर जिंदगी मौत से जूझ रहे हैं।मेडिकल ओवरब्रिज पर गोली मारकर बदमाशों ने इंजीनियर की बाइक और बैग लूट लिया था।
आपको बताते चलें कि, बीते 29 फरवरी को गिरोह के तीन बदमाशों ने हथौड़ी गरहां रोड के ठिकहां में बैंक के सीएसपी में लूट को अंजाम दिया था। सीएसपी में छह ग्राहक मौजूद थे, तभी बदमाशों ने धावा बोला और हथियार के बल पर ग्राहकों को कब्जे में लेकर सीएसपी संचालक विकास कुमार से 1.25 लाख रुपए नगद, लैपटॉप और मोबाइल लूट लिया था। वहीं इससे पहले हथौड़ी थाना के महुली में निजी फाइनेंस कर्मी से भी लूटपाट की थी, तब से बदमाशों का सुराग पुलिस ढूंढ रही थी।