पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
29-Mar-2024 04:59 PM
By First Bihar
DESK: मुख्तार अंसारी की मौत पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एक तरफ जहां विपक्षी दल इसको लेकर यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं तो वहीं मुख्तार अंसारी के परिवार के लोग भी सवाल उठा रहे हैं। अब मामला कोर्ट में पहुंच गया है और मुख्तार अंसारी के वकील ने बाराबंकी कोर्ट में अर्जी दाखिल कर बांदा जेल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
दरअसल, जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की मौत गुरुवार की रात जेल में हो गई थी। बांदा जेल में अचानक मुख्तार की तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उसको बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था।
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद यूपी समेत अन्य राज्यों में इसपर सियासत शुरू हो गई और मुख्तार अंसारी की अचानक हुई मौत पर सवाल उठने लगे। मुख्तार अंसारी के भाई और बेटे ने आरोप लगाया है कि उसे स्लो प्लाइजन दिया गया है। मुख्तार अंसारी के वकील ने बाराबंकी कोर्ट में याचिका दाखिल कर बांदा जेल प्रशासन के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।