Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
28-Jul-2022 01:31 PM
MOTIHARI: मोतिहारी में महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। महिला के सिर में गोली मारी गयी है जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। व्यवहार न्यायालय के पेशकार प्रशांत कुमार उर्फ बजरंगी पर पत्नी की हत्या किए जाने का आरोप है।
बताया जाता है कि घरेलू विवाद में बजरंगी ने हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है। उसने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद बजरंगी और उसका परिवार फरार हो गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मायकेवाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बजरंगी एडीजे-6 का पेशकार है जो राजा बाजार इलाके में रहता था। वार्ड नंबर 36 स्थित आवास पर वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। हालांकि घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर इक्ट्ठा हो गयी।
सूचना मिले के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहले उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं। वही मृतका के परिजनों के बीच इस घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है। इधर घटना के बाद मृतका के पति और ससुरालवाले मौके से फरार है। मृतका के मायके वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।