ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..

कोरोना संकट के बीच खुशखबरी; केंद्रीय कर्मचारियों का DA 4 फीसदी बढ़ा, पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ

09-Apr-2020 06:04 PM

DELHI : कोरोना संकट के बीच बड़ी खुशबरी सातवें वेतन आयोग के दायरे मेंआने वाले  केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और रिटायर हो चुके पेंशनर्स के लिए हैं। केन्द्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के मद्देनजर अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ा दिया है।


केन्द्र सरकार ने वार्षिक व्यक्तिगत मूल्यांकन समीक्षा (एपीएआर) को भी 30 जून तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही, सरकार ने अपने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) कार्ड की वैधता को भी बढ़ाकर 30 अप्रैल, 2020 कर दिया है। हालांकि, इसकी वैधता 31 मार्च तक ही निर्धारित थी। सरकार के इस फैसले से देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा।


स्वास्थ्य मंत्रालय के आदेश के अनुसार, लॉकडाउन की स्थिति का ध्‍यान रखते हुए सीजीएचएस कार्ड की वैधता की तारीख बढ़ायी गयी है। इसके साथ ही, सरकार ने एक और सुविधा देते हुए सीजीएचएस कार्डधारकों को लॉकडाउन की अवधि के दौरान अपने नजदीकी सरकारी डिस्पेंसरी और स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों में इलाज कराने सहित किसी अन्‍य कार्य के लिए जाने की भी मंजूरी दी है।