Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में
12-Apr-2020 06:24 PM
DESK : कोरोना वायरस एक संक्रामक बीमारी है. इतने दिनों में इसका प्रभाव कम होने की जगह बढ़ता ही जा रहा है. विश्व का हर छोटा-बड़ा देश आज इसके चपेट में है. हर दिन मौत का आकड़ा एक नई उचाई को छू रहा है. हर संभव प्रयास करने के बावजूद हम कोरोना को हराने में सफल नहीं हो पा रहे हैं. इसी बीच कोरोना वॉरियर्स का जज्बा भी हमे देखने को मिल रहा है. डॉक्टर और नर्स के बाद पुलिस, अधिकारी से लेकर सफाईकर्मी तक हमे बचाने में जुटे हुए हैं.
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम कमिश्नर जी श्रीजना की तस्वीर वायरल हो रही है. श्रीजना के गोद में एक नवजात बच्चा है और वे ऑफिस में काम में जुटी दिखाई दे रहीं हैं. वे 22 दिन पहले ही मां बनीं हैं, लेकिन इस वक्त में जब ऑफिस में उनकी जरूरत हुई तो वे कोरोना संक्रमण का खतरा होने के बावजूद ऑफिस आ गईं और अपना काम देख रहीं हैं.
श्रीजना के जज्बे को सारे लोग सलाम कर रहे हैं. श्रीजना का कहना है कि अभी हमारा देश कोरोना से लड़ रहा है. पारिवारिक जिम्मेदारियों से आगे हमारा फर्ज अपने देश के लिए है और हालात को देखते हुए वह डिलीवरी के 22 दिनों बाद ही ऑफिस लौट आई हैं. श्रीजना ने कहा कि वे अपने बच्चे के साथ-साथ ऑफिस का भी काम देख लेती हैं. इस काम में उनके पति और उनकी मां दोनों उनका मदद करती हैं. वे हर 4 घंटे बाद अपने घर जाती है और नवजात बच्चे को दूध पिला कर वापस लौट आती .है कई बार तो ऐसे भी हालात होते हैं कि वह बच्चे को लेकर ऑफिस आ जाती हैं. श्रीजना के इस जज्बे को देश के लोग सलाम कर रहे हैं.