ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..

कोरोना वायरस से देश में पहले डॉक्टर की मौत, पूरे प्रदेश में मचा हड़कंप

09-Apr-2020 01:22 PM

DESK :  देश भर में तेजी से पैर पसार रहे कोरोना वायरस का कहर जारी है. कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है. लेकिन इसके बाद भी संकमण तेजी से फैल रहा है. देश में मरने वालों का आंकड़ा 166 पहुंच गया है. वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या  5 हजार 734 हो चुकी है.

इसा बीच कोरोना का एपीसेंटर बन चुके मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है. गुरुवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में आए एक डॉक्टर की मौत हो गई है. देश भर में डॉक्टर की मौत का पहला मामला सामने आया है. जिसके बाद से  पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है. 


CMHO ने डॉक्टर के मौत की पुष्टि कर दी है. डॉक्टर का नाम शत्रुध्न पंजाबी बताया जा रहा है. ये पिछले हफ्ते ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं गुरुवार की इनकी मौत हो गई. बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है, वहीं अबतक 299 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.