ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप

Home / news / कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन, होम आइसोलेशन को...

कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार की नई गाइडलाइन, होम आइसोलेशन को लेकर बदले नियम

05-Jan-2022 03:22 PM

DELHI : देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है. खतरे को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से कोविड-19 मरीजों को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है. इस गाइड लाइन में कई बदलाव किए गए है. केंद्रीय सरकार ने नई गाइडलाइन कर कहा कि कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आने के 7 दिन बाद और लगातार 3 दिन तक बुखार नहीं आने के बाद होम आइसोलेशन खत्म हो जाएगा और मरीज को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा. होम आइसोलेशन पीरियड खत्म होने के बाद मरीज को दोबारा टेस्ट कराने की जरूरत नहीं है.


कोरोना मरीजों के होम आइसोलेशन की नई गाइडलाइन के अनुसार बुजुर्ग मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर होम आइसोलेशन की अनुमति दी जाएगी. वहीं हल्के लक्षण वाले मरीज घर पर रहेंगे, जिसके लिए प्रॉपर वेंटिलेशन रहना जरूरी है. साथ ही मरीज को ट्रिपल लेयर मास्क पहनने की सलाह दी गेई. मरीज को ज्यादा से ज्यादा लिक्विड लेने की, ऐसे मरीज जिनको एचआईवी हो, जिनका ट्रांसप्लांट हुआ हो या कैंसर से पीड़ित हों तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही होम आइसोलेशन की अनुमति दी जाएगी. और बिना लक्षण वाले और हल्के लक्षण वाले मरीज, जिनका ऑक्सीजन सेचुरेशन 93% से ज्यादा हो उन्हें होम आइसोलेशन की अनुमति है. पॉजिटिव होने के बाद होम आइसोलेशन में 7 दिन रहने और लगातार 3 दिन तक बुखार ना रहने पर होम आइसोलेशन खत्म माना जाएगा और दोबारा टेस्ट की जरूरत नहीं होगी.


आपको बता दें केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर दो लाख 14 हजार 4 हो गई है. और इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 82 हजार 551 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार कुल 15 हजार 389 लोग ठीक हुए. जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 43 लाख 21 हजार 803 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं. 


वहीं देश में अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट से 2135 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं. साथ ही देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 24 हो गई है. बता दें सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर केरल है. महाराष्ट्र में अबतक ओमिक्रोन से 653, दिल्ली में 464 और केरल में 185 लोग संक्रमित हो चुके हैं.