Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
14-Mar-2020 07:49 AM
DESK : कोरोना वायरस ने दुनिया भर में अपना कहर बरपा रखा है. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भी कोरोना वायरस से अछूता नहीं है. अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है. हालात को देखते हुए अमेरिकी सरकार ने देश में इमरजेंसी लागू कर दिया है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के खतरे को नेशनल इमरजेंसी घोषित करते हुए कहा है कि इससे मुकाबले के लिए सरकार अभूतपूर्व आर्थिक और वैज्ञानिक उपायों का सहारा ले रही है. अमेरिकी सरकार ने कोरोना से मुकाबले के लिए 50 बिलियन डॉलर का फंड क्रिएट किया है. यूएस प्रेसिडेंट ने कहा है कि कोरोना वाकई एक संकट है लेकिन इससे मुकाबले में हम कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे
डोनाल्ड ट्रंप ने जिस तरह देश में इमरजेंसी लागू किया है वह बताता है कि अमेरिका कोरोना वायरस को लेकर कितना घबराया हुआ है अमेरिकी राष्ट्रपति ने सभी राज्यों को तत्काल निर्देश दिया है कि वह आपातकाल को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावी तरीके से चालू करें. इतना ही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कह दिया है कि कोरोना से मुकाबले के लिए हमें कुछ कड़े फैसले लेने होंगे और अमेरिकी नागरिकों को इसके लिए तैयार होना होगा.