जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
19-Mar-2020 06:45 AM
DELHI : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार ने परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अपने फैसले में स्पष्ट कर दिया है कि अगले 10 दिनों तक देश के अंदर कोई भी परीक्षा नहीं ली जाएगी। मौजूदा हालात को देखते हुए 31 मार्च तक सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है और अप्रैल महीने में नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
भारत सरकार के इस फैसले के बाद सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। साथ ही साथ NTA ने जेईई की परीक्षा स्थगित कर दी है। एमएचआरडी की तरफ से परीक्षाओं को स्थगित करने से संबंधित एक आदेश यूजीसी के साथ-साथ ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन, नेशनल काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन और सीबीएसई के चेयरमैन को भेज दिया गया था जिसके बाद सीबीएसई ने परीक्षाओं को स्थगित करने का आदेश भी जारी कर दिया है।
सरकार के इस आदेश के बाद सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा दे रहे छात्रों को अब परीक्षा की नई तारीखों के ऐलान का इंतजार करना होगा। सीबीएसई बोर्ड ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि 31 मार्च के बाद परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।