ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..

कोरोना अपडेट : देश में 5700 सौ से ज्यादा पॉजिटिव केस, 166 लोगों की गई जान

09-Apr-2020 04:11 PM

DELHI : देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद लगातार बढ़ रही है. भारत सरकार की तरफ से की जाने वाली अधिकारिक ब्रीफिंग में बताया गया है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की तादाद 5734 हो गई है, जबकि 166 लोगों की जान कोरोना ने ली है. देश के अंदर अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 473 लोग ठीक हो चुके हैं. कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखा जा रहा है. यहां अब तक 1135 केस पोजिटिव पाए जा चुके हैं. 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से होने वाली अधिकारी के प्रेस ब्रीफिंग में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा है कि सरकार कोरोना संकट से निपटने के लिए अपने स्कूल को और आगे मजबूती के साथ बढ़ा रही है. राज्यों के साथ तालमेल बैठाकर सरकार नियंत्रण की दिशा में आगे बढ़ रही है. कोरोना से मुकाबले में रेलवे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. रेलवे की तरफ से अब तक 2500 से ज्यादा डॉक्टर तैनात किए गए हैं, जबकि 88000 आइसोलेशन वार्ड रेलवे ने बनाए हैं. 5000 रेल कोच को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया जा रहा है.  


सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि देश में 20 कंपनियों को PPE किट बनाने का जिम्मा दिया गया है. हालांकि सरकार ने यह कहा है कि PPE की जरूरत आम लोगों को नहीं है. आम लोगों को हैंड ग्लोब्स और N95 मस्क की ही ज्यादा आवश्यकता होती है. इसलिए लोगों को घबराना नहीं चाहिए. सरकार ने कहा है कि अफवाहों और गैरजरूरी खबरों पर ध्यान ना दें. सरकार की तरफ से जो जानकारी और सूचनाएं दी जा रही है. उस पर ही भरोसा रखें भरकर कहा है कि PPE किट और वेंटिलेटर की आपूर्ति शुरू कर दी गई है. आगे इससे और क्षमता तक ले जाया जायेगा.