4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं
02-Apr-2020 10:13 PM
PATNA : विश्व भर में कोरोना के आतंक से लोग परेशान हैं. वर्ल्ड में अब तक साढ़े 9 लाख लोग इसकी चपेट में आ गए हैं. दुनिया भर में 49 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. इंडिया में भी यह आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत में ताजा आंकड़े के मुताबिक मरीजों की संख्या 2500 के पार हो गई है. अब तक हिंदुस्तान में 4 दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है.
गुरूवार को साढ़े चार सौ से अधिक नए मामले सामने आने के बाद ताजा आंकड़े के मुताबिक इंडिया में 2500 से अधिक मामले सामने आये हैं. जबकि 70 लोगों ने इस जानलेवा वायरस से दम तोड़ दिया है. नए डाटा के मुताबिक महाराष्ट्र में 81 नए मामलों के साथ मरीजों की संख्या 400 के पार हो गई है. राजधानी दिल्ली में आज सबसे ज्यादा अब तक 141 मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही वहां मरीजों की संख्या 300 के काफी करीब पहुंच गई है. तमिलनाडु में 75 नए केस मिले हैं. वहां अब मरीजों की संख्या 300 के पार चली गई है. यह भारत में दूसरा सबसे प्रभावित देश है.
इसके साथ ही केरल में 286, आंध्र प्रदेश में 143, राजस्थान में 133, तेलंगाना में 154, कर्नाटक में 124 मामले सामने आये हैं. बिहार में भी गुरूवार को मिले 4 नए पॉजिटिव केस के साथ यह आंकड़ा 28 पहुंच गया है. जिसमें सीवान, पटना, नालंदा, भागलपुर, गया, गोपालगंज, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय के मरीज शामिल हैं.