ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar sand mafia : अवैध बालू का खेल पासिंग गिरोह से ट्रकों की ‘सेफ एंट्री’, पुलिस-खनन अधिकारी सस्पेंड; जानिए क्या है पूरा मामला Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव

कोरोना अपडेट: देश में मरीजों की संख्या 82000 के करीब, लगभग 28000 लोग हुए स्वस्थ, अभी भी 51000 से ज्यादा एक्टिव केस

15-May-2020 09:17 AM

DELHI : भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की तादाद 82 हजार के करीब पहुंच चुकी है, जबकि इससे होने वाले मौत की संख्या 2649 हो चुकी है। अच्छी खबर ये है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तादाद भी तेजी से बढ़ती जा रही है। अबतक 27 हजार 920 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। हालांकि महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 1 हजार 19 तक जा पहुंचा है।


देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 82 हजार के करीब पहुंच गया है।  पिछले 24 घंटे में करीब 4 हजार नए मामले सामने आए हैं और 100 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, अब देश में कोरोना मरीजों की कुल तादाद 81 हजार 970 हो गई है। इसमें से 2649 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 27 हजार 920 लोग ठीक हो चुके हैं।


देश में अब कोरोना के 51401 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1019, गुजरात में 586, मध्य प्रदेश में 237, पश्चिम बंगाल में 215, राजस्थान में 125, दिल्ली में 115, उत्तर प्रदेश में 88, आंध्र प्रदेश में 48, तमिलनाडु में 66, तेलंगाना में 34, कर्नाटक में 35, पंजाब में 32, जम्मू-कश्मीर में 11, हरियाणा में 11, बिहार में 7, केरल में 4, झारखंड में 3, ओडिशा में 3, चंडीगढ़ में 3, हिमाचल प्रदेश में 2, असम में 2, और मेघालय में एक मौत हुई है।