ब्रेकिंग न्यूज़

4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं

कोरोना अपडेट : देश में 2 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस, अबतक 56 की मौत

02-Apr-2020 07:56 AM

DELHI : देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद 2 हजार के ऊपर चली गई है। कोविड-19 को लेकर ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक अब तक देश में 2014 पॉजिटिव के सामने आ चुके हैं जबकि 56 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को कोरोना वायरस से इनफेक्टेड लोगों की संख्या में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। बुधवार को चार सौ से ज्यादा नए मामले देश में देखने को मिले।


कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में महाराष्ट्र अभी भी सबसे ऊपर है। महाराष्ट्र में अब तक 335 के सामने आ चुके हैं जबकि वहां सबसे ज्यादा 14 लोगों की मौत हुई है। बुधवार की देर रात चिंता का सबसे बड़ा कारण मुंबई के धारावी इलाके में एक कोरोना मरीज की मौत का मामला रहा। धारावी बड़ी स्लम बस्ती है और इसमें कोरोना इनफेक्टेड मरीज की मौत इस बात का संकेत है कि अगर इस स्लम बस्ती में संक्रमण फैला तो बड़ी मुसीबत हो सकती है। महाराष्ट्र के अलावे केरल में अब तक 265 केस पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि तमिलनाडु में 234 मामले आए हैं। 


देश के बाकी राज्यों की बात करें तो दिल्ली में अब तक 152, राजस्थान में 120, उत्तर प्रदेश में 117, आंध्र प्रदेश में 111, कर्नाटक में 110, तेलंगाना में 97, गुजरात में 87, मध्यप्रदेश में 86, जम्मू कश्मीर में 62, पंजाब में 46, हरियाणा में 43, पश्चिम बंगाल में 37, बिहार में 24, चंडीगढ़ में 17, असम में 13, लद्दाख में 13, अंडमान निकोबार में 10, छत्तीसगढ़ में 9, उत्तराखंड में 7 गोवा में 5, उड़ीसा में 5, हिमाचल प्रदेश में 3, पांडिचेरी में 3, झारखंड में एक मणिपुर और मिजोरम में भी एक-एक केस पॉजिटिव पाए गए हैं।